Sunday, October 25th, 2026

ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने थाने में बेरहमी से पीटा, गृहमंत्री से मांगा इंसाफ

 बल्लभगढ़ 
सवारी उतारने के दौरान एक ऑटो चालक को शहर थाना पुलिस ने थाने में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। ऑटो चालक को इलाज के लिए मंगलवार की रात बी.के अस्पताल ले जाया गया। ऑटो चालक ने इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज आदि को भी ट्वीट किया है। श्याम कॉलोनी के जीतू ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह ऑटो चालक अपने परिवार को पालता है। मंगलवार को वह ऑटो लेकर फरीदाबाद से बल्लभगढ़ आया। जहां वह बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास सवारी उतार रहा था। तभी पीसीआर वालों ने उसे पकड़ लिया और उसे शहर थाना ले आए। जहां उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई। 

देर शाम जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे छोड़ दिया गया। देर रात उसे उपचार के लिए बी.के अस्पताल ले जाया गया। बुधवार को उसने जहां शहर थाना पुलिस में लिखित शिकायत की और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को भी ट्वीट कर इंसाफ की गुहार लगाई है। इधर, शहर थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि ऑटो चालक के साथ मारपीट नही की गई। उसने जाम लगा रखा था और उसे थाने लाए और कुछ देर बैठाकर छोड़ दिया गया।

 

#ऑटो ड्राइवर

Source : Agency

पाठको की राय