Thursday, October 22nd, 2026

जयपुर में पुलिस की बर्बरता, रात 3 बजे हिरासत में ली गईं पुलवामा शहीदों की विधवाएं

जयपुर
राजस्थान के जयपुर में पुलिस की बर्बरता देखने को मिली। दरअसल, पुलिस ने रात 3 बजे पुलवामा के 3 शहीदों की विधवाओं को हिरासत में ले लिय।   दरअसल, यह महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं थी कि इस दौरान सीआरपीएफ के 3 शहीदों की वीरांगनाओं को हिरासत में ले लिया गया जबकि सांसद किरोड़ी लाल मीणा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला देर रात 3 बजे का है। बता दें कि सचिन पायलट के आवास के बाहर धरने पर ये लोग बैठी हुई थीं, वहीं अब खबर है कि सभी को जयपुर के सेज थाना लेजाया गया है।

 

#पुलिस की बर्बरता

Source : Agency

पाठको की राय