Wednesday, October 21st, 2026

अवैध रूप से विक्री हेतु रखी 80 शीशी प्रतिबंधित कोरेक्स नशीली कप सिरप के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी
पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंजूलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट विवेक कुमार गौत्तम के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कमर्जी उप.निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने 80 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।

मामला विवरण कमर्जी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहम्मद हसन उम्र 21 साल साकिन खोरबा टोला थाना कमर्जी का अवैध रूप से बिक्री हेतु कफ सिरफ ग्राम खोरबा टोला में रखा है उक्त सूचना की तस्दीक की गई तो तस्दीक पर सही पाये जाने पर रेड कार्यवाही की गई

रेड कार्यवाही दौरान आरोपी मोहम्मद हसन साबिर से उक्त स्थान पर 80 शीशी कोरेक्स नशीली कफ सिरप कीमती 12000 रुपए मिली जिसे बरामद की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य NDPS एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से थाने पर आरोपी मोहम्मद के विरुद्ध NDPS एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपर्युक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी उप.निरीक्षक विशाल शर्मा, सउनि पी एल टांडिया, शिशुपाल सिंह, दिवाकर सिंह, प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा, आर. सोनू यादव एवं चालक प्रधान आरक्षक अजय सिंह का अहम योगदान रहा।

 

#Police

Source : Agency

पाठको की राय