Tuesday, October 20th, 2026

लव जिहाद मामले में पुलिस ने मोलाना को गिरफ्तार किया

डबरा
 डबरा (dabra) के चर्चित लव जिहाद (love jihad case) के मामले में तीसरा आरोपी मोलाना गिरफ्तार (Molana arrested) हो गया, जिसे न्यायालय में पेश किया गया। आपको बता दे की इस मामले में लगातार कार्यवाहियों का दौर जारी है पहले दो आरोपी गिरफ्तार हुए तो बाद में मुख्य आरोपी इमरान के जंगीपुरा स्थित घर पर प्रशासन का हथोडा चला और मकान को जमींदोज कर दिया गया।

 

इस सबके बाद भी नगर के लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ और भाजपा महिलामोर्चा सहित अन्य हिंदू संघटनों ने थाने का घेराव कर मोलाना सहित अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग की थी, साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि वह शीघ्र गिरफ़्तार नहीं हुए तो डबरा बंद किया जायेगा इस कड़ी में आज पुलिस ने मोलाना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


आपको बता दें कि डबरा के जंगीपुरा में रहने वाले इमरान ने नाम बदलकर ग्वालियर की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया और बाद में धीरे-धीरे असलियत बता दी पहले जहां मंदिर में विवाह हुआ था तो बाद में युवती को निकाह भी पढ़ाना पड़ा सबसे बड़ी बात तब हुई जब युवती से उसके देवरो मौलाना और दो अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया और युवती को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा है जैसे तैसे घर से छूटकर ग्वालियर पहुंची और महिला थाने में आपबीती सुनाई पुलिस ने इस पूरे मामले में धार्मिक स्वतंत्रता की धाराओं के तहत दर्ज कर लिया था और अब आरोपियों की गिरफ़्तारी का दौर जारी है।

 

#लव जिहाद

Source : Agency

पाठको की राय