Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस ने 5000 के ईनामी वारदात 111 गैंग का सरगना मिक्की सरदार को किया गिरफ्तार

आरोपी कोलगवां के 02 एवं कोतवाली के 01 अपराध में चल रहा था फरार, आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध हैं 30 अपराध

 सतना
घटना विवरण-  दिनांक 13/08/22 को फरियादी  शैलेन्द्र यादव निवासी कोलगवाँ वार्ड नं. 08 द्वारा रिपोर्ट की गई कि  दिनांक 13/8/22 को समय लगभग 11.30 बजे रात्रि मे पत्थर से हमला करने व प्रार्थी को अश्लील गालियाँ देने वाले व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गणो अमित सोनी ,मिक्की सरदार एवं अन्य 15 आरोपियों के द्वारा प्रार्थी का नाम लेकर  अश्लील भद्ददी गाली दे रहे थे जब प्रार्थी ने दरवाजा खोला तब आरोपीगणो ने प्रार्थी को देखते ही पत्थर व ईटो से हमला किया तब प्रार्थी झुक गया था जिससे प्रार्थी के दरवाजे एंव गेट मे पत्थर लगे है प्रार्थी यदि झुकता नही तो निश्चित ही प्रार्थी को यदि पत्थर लग जाता तो प्रार्थी की हत्या हो सकती थी प्रार्थी को आरोपी अमित सोने ने गाली देते हुए कहा कि तुम बहुत पैसा वकालत मे कमाते हो हम लोगों को एक लाख रूपये गुन्डा टैक्स दो।

इतना ही नही है एक आरोपी अपना नाम मिक्की उर्फ रणजीत सिंह सरदार बता रहा था और कह रहा था कि मेरे विरूद्ध सतना जिले में 35 मुकदमे दर्ज है और यदि तुमने 100000 (एक लाख रूपये) नही दिया तो तुम्हारी परिवार सहित हत्या करवा दूँगा जिस पर से थाना में अपराध क्र 1094/22 धारा 386,336,427,294,34 ता हि का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान बारदात 111 गैंग के मुख्य आरोपी अमित सोनी  को पूर्व में ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।घटना का मुख्य आरोपी मिक्की सरदार जिसके विरुद्ध थाना में 30 अपराध पंजीबद्ध एवं गुंडा बदमाश है,जो घटना दिनांक से फरार था जिसे खोजने हेतु अलग-अलग टीम द्वारा हर संभावित स्थानों पर दविश दी गयी,जो आज दिनाँक को गिरफ्तार हुआ जिसका माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी- मिक्की उर्फ रणजीत सिंह पिता हरविंदर सिंह सरदार 34 वर्ष निवासी चाणक्यपुरी कालोनी कोलगवां।

 सराहनीय भूमिका- निरी डी. पी.सिंह चौहान, सउनि कमलेश पनिका,सउनि अनुज सिंह, प्र आर बृजेश सिंह,वाजिद खान,रमाकांत तिवारी,आर अनिल दुवेदी,दिलीप दुवेदी,सै ओमप्रकाश दुवेदी।

 

#Police

Source : Agency

पाठको की राय