Wednesday, October 21st, 2026

फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उमरिया
 पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के  निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी रविशंकर पाण्डे के मार्गदर्शन में चंदिया थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा दिवेदी की पुलिस टीम के द्वारा विगत वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी त्यागी उर्फ संतु गोटिया पिता नंदी गोटिया उम्र 33 वर्ष निवासी सिंधी कैम्प जिला कटनी थाना माधव नगर निवासी को दिनांक 13/9/22 को प्रकरण क्रमांक 1424/08 धारा 341 294 323 506 34 ipc के मामले मे आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई व  माननीय  न्यायालय  के समक्ष पेश किया गया है।
           
आरोपी युवक को चंदिया थाना पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कटनी जिले के सिंधी कैम्प से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी के दौरान प्रधान आरक्षक 250 शरद सैनी एवं आरक्षक 39 विजय सिंह बघेल सहित पुलिस पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।

 

#Police

Source : Agency

पाठको की राय