बिहार-पूर्णिया के लॉज से पुलिस और एसटीएफ ने किये दस्तावेज जब्त, तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में की छापेमारी
पूर्णिया.
पूर्णिया के डाक बंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम लूटकांड मामले में भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की लॉज में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापामारी की है। पुलिस की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि 26 जुलाई को पूर्णिया में जिस तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 3.70 करोड़ के आभूषणों को लूटा गया था, उसकी बैठक इसी लॉज में हुई थी।
यहीं साजिश की गई थी कि तनिष्क ज्वेलरी शो रूम को कैसे लूटना है। हालांकि इस लूटकांड की पटकथा दो महीने पहले पटना के बेउर जेल में लिखी गई थी। तब पूर्णिया का कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह उसी जेल में बंद था। भागलपुर जेल से बिट्टू सिंह को बेउर जेल रिमांड पर लाया गया था। उसके बाद बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने की साजिश रची थी। छापामारी के दौरान पुलिस ने लॉज के एक एक कमरे में छानबीन की है। पुलिस और एसटीएफ टीम छापामारी के बाद साथ ही कई दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है।
#Bihar-Purnia#lodge documents seized#Tanishq Jewellery robbery

पाठको की राय