Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट, पेट्रोलिंग टीम ने आठ गुंडे-बदमाशों को पकड़ा

बिलासपुर।

नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर तारबाहर थाना की स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिंग टीम ने अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश- उपद्रवियों को पकड़ है. इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है.

इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना की गई. टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से उपद्रव और अशांति फैलाने वाले आठ लोगों की धर-पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#Police alert#goons-miscreants caught

Source : Agency

पाठको की राय