Tuesday, October 20th, 2026

आमाडांड़ कालरी में आंदोलनरत ग्रामीणों से पुलिस, प्रशासन व कालरी प्रबंधन के अधिकारियों ने की चर्चा

नियम निर्देशों के अनुरूप समाधान की दी समझाईश
 
अनूपपुर

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्रांतर्गत आमाडांड़ कालरी में कोयला उत्खनन को प्रभावित कर आंदोलनरत ग्रामीणों से समाधानकारक चर्चा के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सरोधन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन व एसडीएम कोतमा श्री मायाराम कोल, एसडीओपी कोतमा श्री शिवेन्द्र सिंह बघेल तथा कालरी प्रबंधन के अधिकारियों ने समन्वय बैठक आयोजित कर उनकी मांगों के संबंध में चर्चा कर शासन के नियम निर्देशों से अवगत कराया गया तथा शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। आंदोलनकारियों से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नियम निर्देशों के अनुरूप मांगों का समाधान करने की बात कही गई तथा उन्हें आंदोलन समाप्त करने की भी समझाईश दी गई। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून व्यवस्था के संबंध में नियम निर्देश की जानकारी दी। एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों ने प्रावधानों से अवगत कराया।

 

Source : Agency

पाठको की राय