Wednesday, October 21st, 2026

कोरबा में पुलिस का एक्शन: गांजा, शराब और नशीली टेबलेट बरामद, महिला समेत सात गिरफ्तार

कोरबा.

दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी से 3200 नग नशीली टेबलेट जब्त की है। वहीं कोरबा पुलिस ने अवैध शराब मामले पर कार्रवाई करते हुए सात प्रकरणों में कुल 68 लीटर शराब जब्त की है और सात लोगों को जेल भेजा है। पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ एक मामले में 7.5 क्विंटल किरण साहू - कुसमुण्डा कबाड़ जब्त किया है। एक महिला को भी अवैध गांजा के सौदागरों से 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस की माने तो काफी लंबे समय से राममति उर्फ गुड्डी बाई- दीपका निवासी महिला पुड़िया बनाकर गांजा बेच रही थी। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की माने तो अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ और डीजल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश चैहान के कब्जे से 3200 नशीली टेबलेट जब्त की है। नशीले पदार्थ सप्लाई करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

#Ganja#liquor and intoxicating tablets#Korba police#arrested#seven including woman

Source : Agency

पाठको की राय