Sunday, October 25th, 2026

मल्टीयूटीलिटी सेंटर चिरमी में हो रहा पोल निर्माण का कार्य

कोरिया
कोरिया जिले के विकासखण्ड खडगवां के ग्राम चिरमी के मल्टीयूटीलिटी सेंटर में गंगामय स्व सहायता समूह की दीदियाँ पोल निर्माण का कार्य कर रही हैं। अब तक समूह द्वारा 300 पोल बनाकर 270 रुपये की दर से विक्रय किये जा चुके हैं। जिससे समूह को 20 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। समूह की महिलाओं का कहना है कि बिहान योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

कृषि और मजदूरी का काम करके अपने परिवार के भरण पोषण में मदद करने वाली दीदियों को अब अपनी पहचान बनाने एक नया जरिया मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि बिहान योजनान्तर्गत सीआरपी चक्र के दौरान 25 जून 2017 को गंगामय स्व सहायता समूह का गठन किया गया, जिसमे 10 सदस्य हैं। इन सदस्यो की प्रमुख आजीविका कृषि है जिससे ये अपना जीवन निर्वाह करते है। बिहान योजना से जुड?े के पश्चात समूह की दीदियों ने ग्राम में ही आजीविका का नया स्त्रोत पोल निर्माण संचालित किया है।समूह को प्राप्त आरएफ राशि 15 हजार, सीआईएफ राशि 60 हजार, और बैंक लिंकेज राशि 2 लाख में से 1 लाख रुपय लेकर गंगामय स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मल्टीयूटीलिटी सेंटर में पोल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।

समूह की महिलाएं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के सिद्धांतों का पूरी ईमानदारी से पालन करते हुए अपनी पोल निर्माण यूनिट का संचालन कर रही है और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कृषि के अलावा पोल निर्माण गतिविधि द्वारा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहीं है।

 

#Pole

Source : Agency

पाठको की राय