आदिवासी कवियों की का काव्य पाठ और चर्चा
राँची
सर्वप्रिय कवि अनुज लुगुन ,अंतरराष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री सुश्री जसिंता केरकेट्टा एवं छत्तीसगढ़ ,बस्तर की सुप्रसिद्ध कवयित्री सुश्री पूनम वासम के नव प्रकाशित काव्य कृतियों के लोकार्पण ,उनपर विद्वत जनों की चर्चा और रचनाकारों के मुख से काव्य पाठ कल 20 फरवरी को यहां होगा । रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान द्वारा यह आयोजा किया जा रहा है । ध्यातव्य है कि फरवरी शहादतों का महीना रहा है ,10 फरवरी 1784 को बाबा तिलका मांझी ,13 फरवरी 1832 को वीर बुधु भगत शहीद हुए थे । 20 फरवरी 2015 को कॉमरेड गोविंद पनसारे शहीद हुए । इन सारी शहादतों को याद किया जाएगा । कविताएँ इन्हें ही समर्पित होंगी शब्दांजलि की तरह । 20 फ़रवरी ,रविवार ,पूर्वाह्न 11 बजे ,टी आर आई सभागार ,मोरहाबादी ,राँची में कार्यक्रम होगा ।

पाठको की राय