POCO 9 नवंबर को करेगा अपना न्यू 5G फोन लॉन्च
मुंबई
जहां सारी मोबाइल कंपनियां अपने-अपने 5G फोन (5g phone) लॉन्च कर रही है तो POCO को कैसे पीछे रह सकता है। इस साल 9 नवंबर को POCO अपना नया मॉडल M4 प्रो (M4 Pro) रिलीज करने वाला है। फिलहाल कंपनी अपने इस नए प्रोडक्ट की जानकारी ग्राहकों को दे रही है। इस मॉडल में कई खासियत है जो कि इसे बाकियों से अलग बनाता है। POCO हमेशा से ही अच्छे फ़ोन रिलीज करता हुआ आया है उम्मीद है कि यह भी ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेगा।
आपको बता दें कि POCO M4 Pro 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ग्राहकों के लिए 9 नवंबर को लांच किया जाएगा। इसी के साथ ही poco कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें 6NM का फास्ट प्रोसेसर दिया जाएगा जिससे ज्यादा काम करने और गेम खेलने के लिए यह फोन लोगों की पहली पसंद बनेगा। कंपनी द्वारा प्रोसेसर का नाम अभी जारी नहीं किया गया है। जानकारों का अंदाजा है कि इसमें Dimensity 810 प्रोसेसर देखने मिल सकता है। इसी के साथ ही इसमें 90htz का रिफ्रेश रेट और 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्पले दिया जाएगा। इस फोन की खासियत देखते हुए ग्राहकों का इंतजार काफी बढ़ गया है। देखना यह है कि यह फोन ग्राहकों की उम्मीद पर खरा उतरेगा या नहीं।
#POCO will launch its new 5G pho

पाठको की राय