Poco C61 का लॉन्च हुआ, यहाँ जानें सभी जानकारी
POCO C61 स्मार्टफोन एक बजट सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 5000 mAh बैटरी दी गई है। फोन में 6.71 इंच डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। फोन 90 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया गया है।
प्रीमियम डिजाइन में आता है फोन
POCO C61 प्रीमियम डिजाइन और अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में आता है। फोन में ग्लास बैक डिजाइन और रेडिएंट रिंग डिजाइन दी गई है। फोन फास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। फोन की थिकनेस 8.3mm है जबकि फोन का वजन 193 ग्राम है।
स्पेसिफिकेशन्स
POCO C61 में 6.71 इंच LCD डॉट ड्रॉप HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 500 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। POCO C61 स्मार्टफोन में एक 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा10W इनबॉक्स चार्जर दिया गया है। फोन यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन 8MP AI ड्यूल कैमरा सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में मीडियाटेक G36 सपोर्ट दिया गया है। फोन 12nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी सपोर्ट दिया गया है।
POCO C61 कीमत
6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज - 6,999 रुपये
6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज - 7,999 रुपये
ऑफर
फोन खरीद पर 500 रुपये का कूपन दिया गया है। फोन की बिक्री 28 मार्च 2024 की दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

पाठको की राय