Tuesday, October 20th, 2026

PNB दे रहा 600 दिन में तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका, फटाफट चेक करें डिटेल

 नई दिल्ली
 
PNB Fixed Deposit: अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह 600 दिन की एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर सालाना 7.85 प्रतिशत ब्याज देगा।

कब से लागू है यह स्कीम
यह स्पेशल ब्याज दर योजना 19 अक्टूबर, 2022 से लागू हो गई है। एक बयान में कहा गया, ‘‘बैंक 7.85 प्रतिशत सालाना तक हाई ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है।’’ यह योजना वरिष्ठ नागरिकों (60-80 वर्ष) और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और अधिक) के लिए है। इसके तहत एकमुश्त दो करोड़ रुपये से कम की राशि जमा कराई जा सकती है।
 
BoB ने दिया राहत
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने शुक्रवार को अपने होम लोन की ब्याज दरों को 0.25 प्रतिशत घटाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही सीमित समय के लिए आवेदन के निपटान के लिए लगने वाला (प्रोसेसिंग) शुल्क को भी माफ कर दिया गया है। बीओबी द्वारा पेश की गई आवास ऋण की यह दर एसबीआई और एचडीएफसी के मुकाबले कम है, जिनकी नई दरें 8.40 प्रतिशत है। बैंक ने कहा कि नयी दर अगले सोमवार से लागू होगी और दिसंबर के अंत तक प्रभावी रहेगी।

 

 

#PNB

Source : Agency

पाठको की राय