Monday, October 26th, 2026

यूपी का दौरा कल करेंगे पीएम मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल; इन्वेस्टर्स समिट में भी करेंगे शिरकत

लखनऊ
पीएम नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम इस दौरान यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह (Third ground breaking ceremony) में भाग लेंगे। पीएमओ के अनुसार इस दौरान पीएम कई नई योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। इस समारोह के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को लगातार निवेशकों की पहली पसंद बनाने की कोशिश में हैं।  बता दें कि इस इनवेस्टर समिट में देश-विदेश से कई कई बड़े उद्योगपति शिरकत करने जा रही हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडाणी समूह, टाटा ग्रुप, माइक्रोसाफ्ट इंडिया हीरानंदानी समूह आदि के सीईओ शामिल होंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ में तीन जून को तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस सेरेमनी में आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए राज्य सरकार ने खास उपहारों की व्यवस्था की है। यह उपहार प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रोत्साहित किए जा रहे प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प के नमूने होंगे।

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय