Monday, October 19th, 2026

पीएम मोदी 03 जनवरी को करेँगे नैनपुर से छिंदवाड़ा डेमू ट्रैन का उदघाटन

सिवनी
 सिवनी जिले वासियों के लिए एक खुशखबरी है सालों बाद सिवनी जिले में ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना बढ़ चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नैनपुर से छिंदवाड़ा सेक्शन में चलने वाली डेमू ट्रैन का उदघाटन किया जाना है जो कि 03 जनवरी 2023 को होना है ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 03 जनवरी 2023 को नैनपुर से छिंदवाड़ा के लिए डेमू ट्रैन “1600 HHP डेमू रैक DPC NO 18913/18914 के साथ 6 टीसी उदघाटन के लिए आ रहे है।

क्या होती है डेमू ट्रैन

डेमू ट्रेन का मतलब होता है डीजल मल्टीपल यूनिट, यानी 03 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उदघाटन के बाद नैनपुर से छिंदवाड़ा की तरफ डीजल ट्रैन शुरू होगी। डेमू ट्रैन सिर्फ डीजल इंजन से चलती है। हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक इंजन भी लगा होता है।

बता दें कि ये संभावना इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि एक लेटर सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री के दौरे में ट्रेन के शुभारंभ की बात है। वहीं दो दिन पहले डीआरएम छिंदवाड़ा आए थे, जिन्होंने छिंदवाड़ा नैनपुर रूट का निरीक्षण किया था। ट्रेन को लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। यदि यह ट्रेन यहां से प्रारंभ होगी तो वह सीधे छिंदवाड़ा से नैनपुर और लखनऊ भी जाएगी।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी 2023 को नागपुर प्रवास पर आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन वे छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। मामले में आधिकारिक तौर पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयान नहीं है। एक समाचार पोर्टल से बातचीत में सीनियर डीसीएम रवीश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो लेटर आया है उसकी कोई जानकारी नहीं है, हमारे पास अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है। 

 

#DEMU train on January 03

Source : Agency

पाठको की राय