Saturday, October 24th, 2026

PM मोदी आज गुजरात-दीव का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

गांधी नगर 
'अत्यंत गंभीर चक्रवात' तौकते का रूख अब राजस्थान की ओर हो गया है। सोमवार को उसने गुजरात में भारी तबाही मचाई है तो वहीं इससे पहले उसने केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी नुकसान किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस तूफान के कारण राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है, इसी वजह से राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज पीएम नरेंद्र मोदी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गुजरात और दीव जाएंगे। पीएम मोदी आज गुजरात और दीव का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और इसके बाद अहमदाबाद में समीक्षा बैठक का हिस्सा बनेंगे।

 पीएम मोदी आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक भावनगर के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से भावनगर, अमरेली, गिर, सोमनाथ और दीव का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मालूम हो कि इन्हीं जगहों पर चक्रवात ने खासा उत्पात मचाया है। गौरतलब है कि चक्रवात के कारण गुजरात में 4 लोगों की मौत हो गई है और काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। यही नहीं 40 हजार पेड़े उखड़ गए हैं, 16,500 झोपड़ियां प्रभावित हुई हैं और लाखों लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

राजस्थान में अलर्ट जारी साइक्‍लोन तौकते अब राजस्‍थान की तरफ बढ़ रहा है। जिसके कारण चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपु, जलोर और पाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के कारण इन जगहों पर भारी बारिश हो सकती हैं और इस दौरान काफी तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर ने नागौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 3 दिनों का अलर्ट जारी यहां भी हो सकती हैं भारी बारिश साइक्लोन की वजह से दिल्ली, यूपी, एमपी,हरियाणा, पंजाब और छत्त्तीसगढ़ में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने यूपी के 19 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं आईएमडी ने कहा है कि 19 मई से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। 

 

#हवाई सर्वेक्षण

Source : Agency

पाठको की राय