अखिलेश पर PM मोदी ने कसा तंज बोले - सोते रहने वालों को ही आते हैं सपने
नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के चुनाव में आगे भी फिजिकल रैलियों पर रोक रहेगी या फिर अनुमति मिलेगी। चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में आज फैसला लिया जाएगा। पांचों राज्यों में चुनाव की अधिसूचना लागू होने से अब तक फिजिकल कैंपेन नहीं हो सका है। कोरोना की तीसरी लहर फिलहाल कमजोर दिख रही है, लेकिन अब भी चुनाव प्रचार की ओर से फिजिकल कैंपेन को मंजूरी मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने डिजिटल कैंपेन की शुरुआत आज से कर दी है।
गन्ना किसानों को तेजी से भुगतान, एमएसपी पर दोगुनी खरीद- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 सालों में हमने दोगुने राशन की खरीद एमएसपी पर की है। उन्होंने गन्ना भुगतान के बकाये को चुकाने के लिए भी प्रयास तेज किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2017 से पहले किस्तों में किसानों का बकाया चुकाया जाता था। योगी सरकार ने पिछला भी चुकाया और मौजूदा भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछले पेराई सत्र का 98 फीसदी भुगतान हो चुका है और मौजूदा सेशन में भी 70 फीसदी तक भुगतान किया जा चुका है।
पीएम मोदी ने दिया कमल और रोटी का संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1857 में कमल और रोटी आंदोलन के प्रतीक बने थे। हमने संकट काल में गरीबों तक रोटी पहुंचाई और अब हम आप तक कमल लेकर आए हैं।
अखिलेश के कोरोना टीका न लगवाने पर भी पीएम मोदी ने कसा तंज
अखिलेश के कोरोना टीका न लगवाने पर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो अपने ही देश के टीका नहीं लगवा रहे और अफवाह फैला रहे हैं, क्या वे यूपी के युवाओं की आकांक्षाओं को समझ सकते हैं।

पाठको की राय