Wednesday, October 21st, 2026

पीएम मोदी ने बताया 21वीं सदी देश के लिए क्यों है खास

देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। कहा कि हम सभी को आत्म निर्भर और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए प्रयास करना होगा। मोदी का कहना था कि भारत प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी अहम है। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के 96वें फाउंडेशन कोर्स के विदाई समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े पीएम मोदी ने  कहा कि पूरी दुनिया की नजर इस समय भारत पर टिकी हुई है। कोरोनाकाल में नई चुनौतियों के बीच बाकि देशों की तुलना में भारत उभरा है।

और अब भारत को अपनी भूमिका बढ़ाने के साथ ही तेज गति से विकास करना है। 21 वीं सदी के लिए भारत का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक भारत है। और इस लक्ष्य  को हासिल करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम करना होगा। आजादी के अमृत महोत्सव में यह बैच पास-आउट हो रहा है और देश जब अपनी आजादी की 100वीं जयंती बना रहा होगा तब भी इस बैच के किए गए कार्यों की चर्चा भी होगी और आपकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।  आपको बता दें कि इस बैच में 16 सर्विसेज से 488 ऑफिसर्स ट्रेनी (ओटी) सहित रॉयल भूटान सर्विस के तीन ट्रेन अफसर भी पास आउट हुए हैं। ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत ट्रेनी अफसरों को प्रशासनिक ट्रेनिंग के साथ ही उनके विकास पर जोर दियागया है। मोदी ने ओटी से आह्वान किया कि वह अपने खुद के विकास के लिए हमेशा ही कार्य करते रहें।

चाहे इंटेच्युलअ स्टडी की बात हो या फिर टेक्नोलॉजी की बात हो, आप सभी को हमेशा ही अपडेट रहना होगा। मोदी का कहना था कि सभी को चुनौतीपूर्ण काम चुनना चाहिए ताकि उनका स्वयं का विकास हो सके। कंफर्ट जोन में रहकर कभी भी विकास संभव नहीं । विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी मोदी ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि अकादमी में आर्टिफिशल और डेटा गवर्नेस पर भी कोर्स शुरू किया जाना चाहिए।   

 

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय