पीएम मोदी आज कर्नाटक में, 3 रैलियों को करेंगे संबोधित, मैसूर में होगा मेगारोड शो
नई दिल्ली
10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार 29 अप्रैल को कर्नाटक पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा और रोड शो किया। वहीं, आज अपने दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी कर्नाटक में तीन चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह चुनावी जनसभा कोलार, रामनगर और हासन में होगी। वहीं, इसके बाद मैसूर में पीएम मोदी का एक रोड शो भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलार में पीएम मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सीपी योगेश्वर के लिए वोट मांगेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 01 बजकर 30 मिटन पर रामनगर जिले के चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 03 बजकर 45 मिनट पर हासन जिले के बेलूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। खबर के मुताबिक, शाम 5.45 पर मैसूर में पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगे।
चुनावी कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से मैसूर से दिल्ली के उड़ान भरेंगे। बता दें कि इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने कर्नाटक में तीन मेगा जनसभाओं को संबोधित किया और एक विशाल रोड शो किया था। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।
पीएम मोदी ने कहा कि ये बीजेपी की ही सरकार है जिसने गरीब, दलित, वंछित, दिव्यांग ऐसे हर वर्ग को प्राथमिकता दी है। बीजेपी सरकार में आज समाज के वंछित वर्ग को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है। डबल इंजन सरकार ने अन्न, आश्रय और अक्षरा के लिए काम किया है।

पाठको की राय