Wednesday, October 21st, 2026

जम्मू-कश्मीर में भूकंप की घटना पर पीएम मोदी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बातचीत 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की और शनिवार सुबह आए भूकंप के बाद के हालात का जायजा लिया। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूंकप आया था। अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Amazon पर इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लायंसेज, किचन वगैरह पर बड़े ऑफर्स... अभी चेक करें
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सिन्हा से बातचीत कर केंद्र-शासित प्रदेश के लोगों के कुशलक्षेम की जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। जम्मू एवं कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-नोएडा तक हिली धरती
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब पौने 10 बजे के करीब आया। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर जमीन के भीतर 181 किलोमीटर गहराई में था।

 

Source : Agency

पाठको की राय