पीएम मोदी बोले- काम ही एनडीए की पहचान है, विकास की गंगा बहने जा रही है
औरंगाबाद/बेगूसराय.
आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आए। वह औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर साथ दिखे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वभाविक है कि सबसे ज्यादा खुशी बिहारवासियों को हुई होगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। परिवाद की राजनीति हाशिये पर जा रही है। मैंने तो सांसद में कहा था कि सब भाग रहे हैं। अब कुछ लोग लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह राज्यसभी की सीटें खोज रहे हैं। यह है आपके साथ और आपके विश्वास की ताकत। उन्होंने कहा कि मोदी इसी विश्वास के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद करने आया है। मगही
भाषा में मगध की जनता को प्रमाण किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी भोजपुरी भाषा में बिहार की जनता को प्रमाण किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है। पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। कहा कि यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरूआत भी करते हैं। इसे पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। यह मोदी की गांरटी है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा- हम अब कहीं नहीं जाएंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बहुत खुशी की बात है कि आज पीएम नरेंद्र मोदी हम सबके बीच उपस्थित हैं। आज वह विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि लाखों की संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत में यहां मौजूद हैं। मैं आपलोगों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। आज रेलवे, पथ निर्माण और नमामि गंगे योजना के योजनाओं का शिलान्यास पीएम मोदी करने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कुछ परियोजनाओं का नाम लिया और कहा कि इससे बिहार की जनता को लाभ मिलेगा। यह परियोजनाएं बिहार के विकास के लिए काफी उपयोगी है। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। उनके द्वारा काफी योजनाएं बहुत तेजी से चलाई जा रही है। मैं आपका अभिनंदन करता हूं कि आप फिर से आएं हैं। हम बीच में गायब हो गए थे। लेकिन मैं अब आपको आश्वस्त करता हूं कि अब मैं आपलोगों के साथ ही रहूंगा। कहीं नहीं जाऊंगा। हमलोगों ने 2005 से साथ मिलकर बिहार में काम किया है। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था। पहले क्या हाल था जनता सब जान रही है। आशा है कि पीएम मोदी बिहार आते रहेंगे। इस बार के चुनाव में आप चार सौ सीट जीतेंगे। इसका मुझे पूरा भरोेसा है। सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि आपलोग बुलंद होकर रहिएगा। मिलजुल कर रहना है। कहीं किसी के बहकावे में नहीं आना है।
पीएम मोदी ने जनता को प्रमाण किया
औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। करीब 20 महीने बाद सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने औरंगाबाद की सभा दोनों हाथ जोड़कर प्रमाण किया।
#Ganga of development flow#work is identity#NDA#PM Modi said in Begusarai

पाठको की राय