Monday, October 19th, 2026

ओमिक्रॉन खतरे पर बोले पीएम मोदी- पैनिक मत कीजिए, सावधान और सतर्क रहें

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच आज (शनिवार) देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने देश से अपील की है कि पैनिक करने की आवश्यकता नहीं हैं, हमें सतर्क रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना के दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 7000 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक पिछली 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 7,189 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 387 मरीजों की मौत हो गई।

 पीएम मोदी ने अपने भाषण में बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए अब अगले साल यानी 3 जनवरी 2022, से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना वायरस वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने आगे कहा, कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन और दूसरा वैक्सीनेशन कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है।

 

#पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय