Wednesday, October 21st, 2026

प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल होने पहुँचे भोपाल

भोपाल

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर जनजाति महानायक भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल होने स्टेट हेंगर भोपाल पहुँचे। प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और वेटिंग इन मिनिस्टर प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अगवानी की।

      इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस,  पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, विधायक   रामेश्वर शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#होने पहुँचे भोपाल

Source : Agency

पाठको की राय