Monday, October 19th, 2026

'सदैव अटल' पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई हस्तियां, पुष्पांजलि अर्पित कर वाजपेयी जी को नमन किया

 नई दिल्ली 
आज पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस है। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई दिग्गज 'सदैव अटल' पहुंचे। यहां इन दिग्गजों ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। बात 1999 की है, जब बस से यात्रा करके अटल जी पाकिस्तान पहुंचे थे। उनके साथ 22 प्रतिष्ठित भारतीय भी थे, उसमें पत्रकार भी शामिल थे। लाहौर के उस किले में अटल जी को सम्मानित किया गया जहां शाहजहां का जन्म हुआ था। फिर अटल जी ने पाकिस्तानी आवाम को भाषण देना शुरू किया।

 

#पुष्पांजलि अर्पित कर वाजपेयी

Source : Agency

पाठको की राय