छत्तीसगढ़ के देउर गांव की महिला स्वयं सहायता समूह की पीएम मोदी ने मन की बात में तारीफ
रायपुर .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 100वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देउर गांव की एक स्व सहायता महिला समूह के स्वच्छता अभियान का उल्लेख किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देउर गांव की महिलाएं एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की सभी महिलाएं मिलकर सड़कों, चौराहों और मंदिरों की सफाई करती हैं। पीएम मोदी ने गांव के ग्रामीण और बुजुर्ग महिलाओं की सक्रियता की सराहना की।
यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने मन की बात में देउर गांव की इस महिला स्वयं सहायता समूह का प्रशंसा की है। इससे पहले पीएम मोदी ने अक्टूबर माह 2021 में भी इस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जिक्र किया था।
दरअसल, पीएम मोदी ने कहा, मन की बात में जिन लोगों का हम जिक्र करते हैं वे सब हमारे हीरोज हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को जीवंत बनाया है। उन्होंंने कहा, मन की बात में सैकड़ों नारी शक्ति की प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किया, उसकी खूब प्रशंसा हुई है। चाहे वो हमारे सेना की महिलाएं हों और देश की महिला खिलाड़ी। इसी दौरान पीएम मोदी ने उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़ महिलाओं का नाम लिया।
पीएम मोदी ने कहा कि देउर गांव की महिलाएं एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की सभी महिलाएं मिलकर सड़कों, चौराहों और मंदिरों की सफाई करती हैं। पीएम मोदी ने गांव के ग्रामीण और बुजुर्ग महिलाओं की सक्रियता की सराहना की।
पीएम मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करने के बाद उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।
ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया
इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति नेताम हैं। इस ग्रुप का नाम जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इन महिलाओं ने गांव में अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया, गांव को साफ रखने की हमने सोची और गली-गली डस्टबीन लेकर साफ-सफाई कर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का काम शुरू किया।
बच्चों को भी करती हैं जागरुक
गांव की ये महिलाएं स्कूली बच्चों को सफाई के प्रति जागरुक करती हैं। समूह सप्ताह में एक दिन गांव के चौक-चौराहों मंदिर और सार्वजनिक स्थल पर सफाई में अहम भूमिका निभाती हैंं। ये महिलाएं गांव के गौठन के लिए दो एकड़ में हरा चारा भी तैयार कर रही हैं। ताकि गोठान के पशुओं को चारे की कमी न होने पाए। ये गोठान में वर्मी कंपोस्ट खाद भी बना रही है। अब तक अपनी मेहनत से 70 हजार से ज्यादा की खाद बेच चुकी हैं।
कोरिया जिले में भी सफाई वाली सुपर वुमंस
कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं सफाई के मामले में सुपर वुमंस बनकर काम कर रही हैं। साफ-सफाई से ये महिलाएं रोजगार भी हासिल कर रही हैं। विकासखंड बैकुण्ठपुर अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायत पटना में ये महिलाएं काम कर रही हैं। ओम साई स्व सहायता समूह की 8 महिलाओं ने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया।
मन की बात में हमेशा चर्चा में बना रहा छत्तीसगढ़
- जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज ने बताया कि कई बार प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं।
- 26 जुलाई 2015 को 10 वें एपिसोड में राजनांदगाव जिले के केसला गांव का उल्लेख किया।
- 27 दिसंबर 2015 को 15 वी कड़ी में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म-जयंती पर रायपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का जिक्र किया।
- PM मोदी ने रायपुर नगर निगम के कचरा महोत्सव की जमकर तारीफ की थी और इसे अनूठा प्रयास बताया था।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद सीआरपीएफ के स्निफर डॉग 'क्रेकर' उल्लेख किया था।
- PM ने काेविड काल में डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स भावना ध्रुव से सीधे बात की थी।
- PM ने कहा था "अगर आपको छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाने का मौका मिले तो यहां के 'मिलेटस कैफे' जरुर जाइएगा। कुछ ही महीने पहले शुरू हुए इस 'मिलेटस कैफे' में चीला, डोसा, मोमोस, पिज़्ज़ा और मंचूरियन जैसे आईटम खूब पॉपुलर हो रहे हैं।" आगे उन्होंने बिलासपुर में आठ प्रकार के मिलेट्स का आटा और उसके व्यंजन बनाने के काम में लगे के एफपीओ की जानकारी दी।
- PM ने कांकेर में लकड़ी पर नक्काशी करने वाले अजय कुमार मंडावी और गढ़चिरौली के प्रसिद्द झाडीपट्टी रंगभूमि से जुड़े परशुराम कोमाजी खुणे को पद्म अवॉर्ड मिलने की बात कही।

पाठको की राय