Wednesday, October 21st, 2026

PM मोदी ने सिर्फ मन की बात की, बेहतर होता यदि वो काम की बात करते: CM हेमंत सोरेन

रांची  
कोरोना वायरस के कहर से पूरे देश जूझ रहा है। प्रधानमंत्री कोरोना प्रभावित राज्यों से लगातार बात कर रहे हैं और स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने 'मन की बात' की। सोरेन ने कहा कि बेहतर होता कि प्रधानमंत्री 'काम की बात करते और काम की बात' सुनते।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, 'आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।' उनकी प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है, जब मोदी ने उनसे और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बृहस्पतिवार को कोविड-19 की स्थिति को लेकर बातचीत की।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते। सूत्रों ने बताया कि सोरेन नाखुश हैं क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गयी और प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की। इधर देशभर में फैली कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए झारखंड में सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रणनीति बताई है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर सरकार की पैनी नजर है और इस महामारी को लेकर जैसे-जैसे चुनौतियां सामने आएंगी उससे निपटने के लिए सरकार रणनीति तैयार करेगी। 

 

#CM हेमंत सोरेन

Source : Agency

पाठको की राय