Thursday, October 22nd, 2026

प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कर सकते हैं लोकार्पण  

सुलतानपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्तूबर माह में लोकार्पण कर सकते हैं। उद्घाटन को लेकर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा अभी से चाकचौबंद की जा रही है। कार्य पूरा होने से पहले ही 192 सेना के रिटायर्ड अधिकारी व जवानों को दिनरात के 24 घंटे के दौरान आठ-आठ के ग्रुप में तीन शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है क्योंकि गाजीपुर में एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है।  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर अभी से प्रदेश सरकार गम्भीर हो गई है। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अफसरों और कर्मियों को दूर किया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर परिवहन और पुलिस की वसूली उजागर होने के बाद दोनों विभागों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से दूर रखा है। 340 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित यातायात और सुरक्षा की जिम्मेदारी 192 रिटायर्ड सेना के जवानों को दी गई है। 24 घंटे के दौरान तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। 

लखनऊ को सुलतानपुर जिले के रास्ते सीधे पूर्वांचल के गाजीपुर तक सीधे जोड़ने के लिए यूपीडा की ओर से 340.824 किलोमीटर की दूरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए 11216.10 करोड़ रुपए की धनराशि समेत अन्य व्यवस्थाओं को मिलाकर 22494.56 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित खर्च की गई है। छह साल पहले भूमि अधिग्रहण के बाद से अब तक लगभग 95 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण भी हो चुका है। यूपीडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश आवस्थी की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। यूपीडा सहायक अभियंता प्रदीप कुमार चौरसिया ने बताया कि, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर परिवहन व पुलिस विभाग की वसूली का मामला सामने आया था। जिसके कारण सेना के रिटायर्ड आधिकारियों व कर्मचारियों को आठ-आठ की टोली बनाकर आठ-आठ घंटे के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है।  
 

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय