Saturday, October 24th, 2026

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी के सफाई कर्मचारियों, श्रमिकों, वंदे भारत के कर्मचारियों को न्योता

 नई दिल्ली
 नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 9 जून को सफाई कर्मचारियों. ट्रांसजेंडरों और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूरों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि विशेष आमंत्रित लोगों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और 'विकसित भारत' के एम्बेसडर भी शामिल होंगे।

वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों में काम करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

समारोह रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होगा। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक अतिथियों के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने समारोह में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी न्योता भेजा गया है।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेंगे।

 

#modi

Source : Agency

पाठको की राय