Saturday, October 24th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लए अनंतनाग-राजौरी के मतदाताओं को बधाई दी

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए सोमवार को ‘‘विशेष बधाई’’ देते हुए कहा कि यह ‘‘उनकी लोकतांत्रिक भावना का जीवंत प्रमाण’’ है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को इस संसदीय सीट पर 54.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान कश्मीर घाटी में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखी गई। जिन क्षेत्रों में परंपरागत रूप से कम मतदान होता है, वहां भी अच्छा मतदान हुआ है जो पिछले कुछ दशकों में सबसे अधिक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए अनंतनाग-राजौरी की मेरी बहनों और मेरे भाइयों को विशेष बधाई। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी उनकी लोकतांत्रिक भावना का जीवंत प्रमाण है।’’

 

 

#voting

Source : Agency

पाठको की राय