Thursday, October 22nd, 2026

IPL फाइनल देखने आ सकते हैं पीएम मोदी, गुजरात की टीम जीत की दावेदार

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आखिरी मुकाबला यानी सुपर फाइनल 29 मई रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए गुजरात की टीम ने राजस्थान को क्वालीफायर 1 में हराकर पहले ही जगह बना ली है। अब आज शाम क्वालीफायर 2 में बैंगलोर और राजस्थान के बीच होने वाले मैच से दूसरी फाइनल टीम का फैसला हो जाएगा।

रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले इस सीजन के फाइनल मुकाबले देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। खबरों की माने तो इस मुकाबले को देखने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 28 मई को मोदी और शाह को गुजरात की यात्रा पर जाना है।

गुजरात की टीम इस सीजन में पहली बार आइपीएल का हिस्सा बनी है। इस टीम ने धमाकेदार खेल के दम पर पहले लीग स्टेज के मुकाबलों में 10 मैच जीतकर 20 अंकों के साथ टेबल टाप कर प्लेआफ में जगह बनाई। इसके बाद क्वालीफायर 1 में राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय