Monday, October 19th, 2026

कानपुर में मेट्रो के पहले यात्री बने पीएम मोदी, आईआईटी से गीतानगर तक की यात्रा

कानपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक 12:50 बजे आईआईटी स्टेशन पहुंच गए और मेट्रो से नॉन स्टॉप गीता नगर तक के लिए निकल गए। बीच में कल्याणपुर, एसपीएम, सीएसजेएम विश्वविद्यालय और गुरुदेव कहीं भी मेट्रो नहीं रुकी। सुरक्षा कारणों से एसपीजी के निर्देशों पर यूपीएमआरसी ने इसी के हिसाब से प्रबंध किया था। आईआईटी स्टेशन पर प्रधानमंत्री ने बीपीसीएल की एक परियोजना का मॉडल देखा। फिर एस्कलेटर के जरिए प्रथम तल पर गए। वहां कॉनकोर एरिया में 11 पैनलों के जरिए लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में मेट्रो का इतिहास दिया गया है। किस तरह परियोजना की शुरुआत हुई और कोविड काल में भी किस तरह संघर्ष करते हुए परियोजना ने दो साल से भी कम अवधि में आईआईटी से मोती झील तक 9 किलोमीटर के ट्रैक और स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया। यहां मेट्रो रेल का एक मॉडल भी रखा गया है। जिसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह यह ट्रेन कैसे-कैसे आगे बढ़ेगी।

अब गीतानगर से सीधे सीएसए जाएंगे पीएम मोदी
प्रदर्शनी देखने के बाद प्रधानमंत्री आईआईटी स्टेशन के द्वितीय तल पर गए जहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी मेट्रो में सवार हुए। वहां से मेट्रो में बैठकर गीतानगर के लिए निकले। बीच में कहीं भी ट्रेन नहीं रोकी गई।

 

 

#PM Modi

Source : Agency

पाठको की राय