Wednesday, October 21st, 2026

PM मोदी ने त्रिपुरा में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की, कहा- लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें

 नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से विधानसभा चुनाव के दौरान वीरवार को मतदान में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। मोदी ने ट्वीट में कहा कि त्रिपुरा के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत बनाएं। मैं विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करता हूं कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

 त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए वीरवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे और 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

 

#PM मोदी

Source : Agency

पाठको की राय