Tuesday, October 20th, 2026

पीएम मोदी और सीएम योगी बरेली के लिए हुए रवाना, थोड़ी देर में देश को देंगे सौगात

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्‍तर प्रदेश को देश के सबसे लंबे गंगा एक्‍सप्रेसवे की सौगात देंगे। पीएम शाहजहांपुर से इस परियोजना का शिलान्‍यास करेंगे। इस मौके पर रेलवे ग्राउंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके मद्देनजर एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। चप्पा-चप्पा एसपीजी की निगरानी में है। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वे अब बरेली नहीं आएंगी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी बरेली से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
 

 

#पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय