Saturday, October 24th, 2026

पीएम आवास योजना: अब पूरी हो सकेगी सरकारी आशियाना बनाने की चाहत, नई सर्वे एजेंसी नामित

हाथरस
पीएम आवास योजना के तहत अब सरकारी आवास बनाने की आस पूरी हो सकेगी क्योंकि सरकार की ओर से 119 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त भी भेज दी है। नये वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए काम शुरू हो गया है। पुरानी सर्वे एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने के बाद यहां नई एजेंसी को नामित कर दिया गया है।  

बीते सप्‍ताह 119 लाभार्थियों के खाते में पहुंची किस्‍त
दिसंबर से लेकर अप्रैल तक यानी चार महीने तक पीएम आवास योजना के लाभार्थी दूसरी और तीसरी किस्त के लिए लगातार कलक्ट्रेट स्थित डूडा दफ्तर लगा रहे हैं। मगर आवास बनाने की आस तब जगी जब बीते सप्ताह 119 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त हो गई। तीसरी किस्त के लिए फिर भी लोग चक्कर लगा रहे हैं। जो मकान बनाने के इच्छुक हैं उन्हें पहली किस्त का इंतजार है।

522 लार्थियों ने नहीं बनाए मकान
पीएम आवास योजना शहरी के तहत 141 लाभार्थी ऐसे हैं जिनको पहली किस्त मिल गई है फाउंडेशन लेवल का काम पूरा नहीं किया है। इसी तरह से 522 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने दूसरी किस्त मिलने के बाद भी काम पूरा नहीं किया है। प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट, परियोजना अधिकारी डूडा वेद प्रकाश ङ्क्षसह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर पालिका परिषद, हाथरस एवं सिकंदराराऊ व नगर पंचायत मुरसान, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, सादाबाद, सहपऊ एवं हसायन के लाभार्थियों को कहा है कि जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है वह फांउडेशन लेवल का कार्य पूरा करा ले एवं जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है वह निर्माण कार्य पूरा करके पट्टिका लगाकर आवास को पूरा कर लें, अन्यथा की स्थिति में ऐसे लाभार्थी जिनको धनराशि प्राप्त हो गई है और निर्माण कार्य नहीं करा रहे है। ऐसे लाभार्थियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के लिये बाध्य होना पड़ेगा जिसके हर्जे खर्चे की जिम्मेदारी स्वयं लाभार्थी की होगी तथा उनसे वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

 

 

#PM Awas Yojana

Source : Agency

पाठको की राय