Sunday, October 25th, 2026

रक्तदान करने की शपथ ली

सीआरपीएफ भोपाल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

भोपाल

विश्व रक्तदान दिवस पर बंगरसिया में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप भोपाल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ महा निरीक्षक मध्यप्रदेश सेक्टर सीआरपीएफ पवन कुमार शर्मा ने किया। रक्तदान शिविर में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर सीआरपीएफ ग्रुप भोपाल के संयुक्त चिकित्सालय में हुआ। शिविर में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के परिजन के साथ ग्राम प्रधान बंगरसिया रतनजी, अवन्ती बाई ब्लड सेंटर भोपाल के निदेशक अनुराग जैन भी शामिल हुए।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय