Thursday, October 22nd, 2026

ईडन गार्डन्स में होंगे प्लेऑफ के मुकाबले; अहमदाबाद करेगी फाइनल की मेजबानी, BCCI जल्द कर सकता ऐलान

मुंबई

आईपीएल 2022 के लीग चरण के मैच इस समय महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में खेले जा रहे हैं। लीग चरण के बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे और फिर फाइनल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि लीग के 15वें सीजन के प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में आयोजित किए जाएंगे। खबरों की मानें तो कोलकाता में क्वालीफायर-1 (Qualifier-1) और एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबले खेले जाएंगे जबकि क्वालीफायर-2 (Qualifier 2) अहमदाबाद में होंगे। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
हैदराबाद को लगा झटका, वाशिंगटन सुंदर दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर!

 इनसाइडस्पोर्ट्स ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अगले कुछ दिनों में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है और उसके बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लखनऊ के नए स्टेडियम में भी एक प्लेऑफ मैच आयोजित कराने प्रस्ताव है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक क्वालीफायर की मेजबानी करने का औपचारिक अनुरोध किया है। हालांकि इसकी संभावना कम ही है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगी।दरअसल दो साल बाद भारत में आईपीएल का आयोजन हो रहा है। 15वें सीजन के लीग चरण मुकाबले इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में जबकि पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इस बार दर्शकों को भी स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई है। 

 

#ईडन गार्डन्स

Source : Agency

पाठको की राय