सांप से खिलवाड़ युवक की जान पर पड़ा भारी
छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक युवक का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। मौत से कुछ देर पहले उसे अंदाजा भी नहीं था कि, उसका एक छोटा सा खेल उसकी जान ले लेगा। दरअसल, जिले की उमरेठ तहसील के मानकादेही खुर्द में एक युवक रसेल वाइपर प्रजाति के सांप को पकड़ कर उससे साथ खेल रहा था, तभी अचानक सांप उसकी पकड़ से छूट गया। इससे पहले कि वो सांप को झटटकर खुद से दूर कर पाता सांप ने उसे काट लिया। आनन फानन में युवक के नागपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक द्वारा सांप से खेलने के दौरान उसे काटा गया।
बता दें कि, शहर से महज 15 किलोमीटर की दूर ग्राम मानकादेही खुर्द के युवक मनोज युवनाती ने अपने ही गांव में एक मकान से रसेल वाइपर सांप पकड़ा था। पकड़ा जाने वाला सांप बेहद आक्रामक था। सांप का रेस्क्यू देखने वाले लोगों का कहना है कि, पकड़ते समय भी वो कई बार हमला कर रहा था। मनोझ द्वारा उसे पकड़ने के बाद अपने हाथ में बांधकर उसके साथ खेलना शुरु कर दिया। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, ये बेहद जहरीला सांप है, इसे सावधानी के साथ जल्द से जल्द छोड़ दें। लेकिन अपनी मस्ती में मस्त युवक ने किसी की नहीं मानी। इसी बीच अचानक वो हुआ जिसका अंदेशा लोगों को डरा रहा था। सिर की पकड़ ढीली पड़ते ही सांप ने युवक के बाएं हाथ पर काट लिया।

पाठको की राय