भोपाल में मिनिरल वाटर के नाम पर सेहत से खिलवाड़, नाले के पानी से भरे जा रहे कैंपर
भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग नाले में से निकली पाइपलाइन से पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में दो लोग लोडिंग ऑटो से मिनरल वाटर के कैंपर में डायरेक्ट पाइपलाइन का पानी भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो कोलार क्षेत्र के नयापुरा का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दो लोग लोडिंग ऑटो से मिनरल वाटर के कैंपर में डायरेक्ट पाइपलाइन का पानी भरते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, यहीं से केरवा डैम की पाइपलाइन गुजरी है. मेन रोड स्थित वैभव मैरिज गार्डन के सामने लाइन लीकेज है. यहां से हर रोज बड़ी संख्या में लोग पानी भरते हैं.
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह से ये लोग पानी भरते है वहीं एक गंदा नाला भी गुजरता है, जिसका पानी का काफी गंदा है. नयापुरा के कई इलाकों में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है. ऐसे में कॉलोनियों में रहने वाले लोग इसी पाइपलाइन से पानी भरने आते हैं. कुछ लोग देर रात या सुबह के समय केन में भी पानी भरते हैं.

पाठको की राय