Friday, October 23rd, 2026

होली खेलें पर सावधानी से..

रायपुर
आजकल रंग गुलाल में कई प्रकार के केमिकल का उपयोग किया जाने लगा है जो त्वचा के लिए हानिकारक है। होली खेलें जरूर पर ऐसे रंगों से परहेज करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों। आज कल हर्बल गुलाल व रंग भी बाजार में आ गए हैं,छत्तीसगढ़ में तो अब गोबर से बने हुए बगैर केमिकल के गुलाल भी उपलब्ध हैं। रंगों का यह त्यौहार  खुशियां बिखेरने का है न कि किसी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने का इसलिए आएं हम सब बगैर केमिकल वाले रंग व गुलाल खेलें। अच्छा होगा प्रतिकात्मक टीका लगाकर भी होली का स्वागत  कर सकते हैं।

 

#Play Holi

Source : Agency

पाठको की राय