नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते पौधे हो रहे हैं नष्ट
सिरोंज
विगत 2 वर्ष पहले नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव के द्वारा नगर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य को लेकर बासौदा गेट से लेकर बासौदा नाका आगे तक सड़क के डिवाइडर पर हरे भरे पेड़ पौधे लगाकर उन को संरक्षित करने का काम भी किया जब तक बाय अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर रहे तब तक तो इनकी देखभाल हुई उनके हटते ही जिम्मेदारों ने ध्यान देना बंद कर दिया । विगत कुछ माह से नगरपालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरे भरे पेड़ नष्ट होते जा रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए बनाई गई रोटी भी टूटती हुई जा रही है , पौधों में पानी डालने का काम नहीं किया जा रहा है।
विगत दिनों नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने इन पौधों की अनदेखी को लेकर सीएमओ को चेताया भी था इसके बाद भी नगर पालिका अधिकारी इन पेड़ पौधों को बचाने के लिए कदम उठाती हो नजर नहीं आ रहा है। जल्दी ही इनके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो हरे भरे पेड़ जमीजों हो जाएंगे इनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई ईट में टूट कर गिर चुकी है इनको जानवर तो तोड़ कर खा रहे हैं। पानी नहीं मिलने के कारण सूख रहे हैं । जबकि सरकार के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने के लिए आम से लेकर खास को जागरूक किया जा रहा है दूसरी ओर लगे हुए पेड़ों को बचाने का काम भी नगर पालिका प्रशासन नहीं कर पा रहा है। विगत कई दिनों से शहर के लोग भी इन पेड़ों की सुरक्षा की मांग नगरपालिका के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, पर नगर पालिका के अधिकारियों के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही है।

पाठको की राय