Sunday, October 25th, 2026

राम वन गमन मार्ग में सरगुजा वन मंडल अंतर्गत 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई में पौधों का रोपण

रायपुर
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राम वन गमन मार्ग में चालू वर्ष के दौरान सरगुजा वन मंडल के अंतर्गत 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एक हजार 300 पौधों का रोपण किया जा रहा है। इनमें जजगा से मंगरैलगढ़ तथा मंगरैलगढ़ से माहारानीपुर तक 5 किलोमीटर की लंबाई में एक हजार 250 पौधों और उदयपुर से देवगढ़ मार्ग में 220 मीटर की लंबाई में पौधों का रोपण प्रगति पर है। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वर्ष 2020 के दौरान राम वन गमन मार्ग के 571 किलोमीटर लंबाई में एक लाख 69 हजार पौधों का रोपण किया गया था।

 

#Van Gaman Marg

Source : Agency

पाठको की राय