Tuesday, October 20th, 2026

रोटरी क्लब धार सेंट्रल द्वारा डीआरपी लाइन पर किया पौधारोपण

धार
रोटरी क्लब धार सेन्ट्रल के  सेवा का प्रकल्प निरंतर जारी हे । पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका एकमात्र कारण पेड़-पौधों की कटाई है। यदि समय रहते पेड़-पौधों को संरक्षण नहीं किया गया तो संतुलन बिगड़ जाएगा। इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी पर पड़ेगा। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना है। जब भी अवसर मिले हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह कहना है धार रोटरी क्लब सेंट्रल के संस्थापक अध्यक्ष  अरुण वर्मा का।

इसी अभियान्  अंतर्गत रविवार को रोटरी क्लब धार सेंट्रल द्वारा स्थानीय डीआरपी लाइन पुलिस ग्राउंड पर वृक्षारोपण किया गया ।  इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा  ग्राउंड पर 20 बादाम के पौधे रोपे  गए , साथ ही  उनकी देखरेख की जिम्मेदारी का संकल्प लिया । इस  अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर प्रदीप पाल ,मानद सचिव  रोटेरियन स्नेहा गांधी ,असिस्टेंट गवर्नर अलका वर्मा पूर्व अध्यक्ष  रोटेरियन सचिन बाफना ,रोटेरियन प्रो.गजेंद्र उज्जैनकर , रोटेरियन अर्जुन जाट, रोटेरियन प्रो.कविता पॉल् , रोटेरियन प्रिया शर्मा, रोटेरियन श्रेयांशी पॉल उपस्थित थे । वही डीआरपी लाइन के R I अरविंद दांगी,सूबेदार नीलेश राठौर ,सुबेदार  रविंद्र कुशवाह, सेय्यद आले अली आदि का विशेष सहयोग रहा

 

#Plantation

Source : Agency

पाठको की राय