Tuesday, October 20th, 2026

आयकर कार्यालय के प्रांगण में किया पौधरोपण


ग्वालियर

कार्यालय प्रधान आयकर आयुक्त, ग्वालियर द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस उपलक्ष्य में नरेश चन्द्र संयुक्त आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1. ग्वालियर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। आयकर विभाग, ग्वालियर संभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में मो. नुह सिद्धिकी, सहायक आयकर आयुक्त,  दिवाकर तिवारी आयकर अधिकारी (मुख्या) एवं समस्त आयकर अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा कर सलाहाकर प्रमोद गुप्ता ने वृक्षारोपण कार्यक्रम मे बढ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।

 

Source : Agency

पाठको की राय