Wednesday, October 21st, 2026

वाणिज्य विभाग द्वारा महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

अमरपाटन
 शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के वाणिज्य विभाग द्वारा शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें पर्यावरण को संरक्षित एवं सुसज्जित करने के लिए छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के स्टाफ ने वृक्षारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह, नैक प्रभारी डॉक्टर एसएन मिश्रा, वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिपुरान्तक शर्मा, वाणिज्य विभाग के अक्षय अग्रवाल, केतन गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, पुस्तकालय प्रभारी पंकज सेन एवं वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध शुक्ला उपस्थित रहे। साथ ही वाणिज्य विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी सहभागिता की।

 

#Plantation

Source : Agency

पाठको की राय