Wednesday, October 21st, 2026

नगर परिषद द्वारा चलाया गया पौधरोपण महाअभियान

रामनगर / अमरपाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस पर रामनगर नगर परिषद के अध्यक्ष सुनीता रामसुशील पटेल ने वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। सतना जिले के रामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर रामनगर नगर परिषद द्वारा चलाया गया पौधरोपण महाअभियान में रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता रामसुशील पटेल के द्वारा पौधरोपण कर उसकी देखभाल करने की शपथ ली। इस मौके पर नगर परिषद के सीएमओ लालजी ताम्रकार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष वर्तमान पार्षद रामसुशील पटेल, ओमकार सिंह बड़ेकर, एवं कार्यकर्ताओं समेत गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर महाअभियान में हुए शामिल।

इधर अमरपाटन  मैहर मार्ग स्थित अभय आश्रम के पास अभिषेक निगम ने भी  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 3 फूलो का  वृक्षारोपण किया।

 

#Plantation

Source : Agency

पाठको की राय