Sunday, October 25th, 2026

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का पौधारोपण महाअभियान प्रारंभ

अमिताभ पाण्डेय
भोपाल । ( अपनी खबर )

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने पौधारोपण का महाअभियान प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में भी विभिन्न गांव , शहरों में पौधे लगाए जाएंगे।

उपरोक्त जानकारी ब्रह्माकुमारी  सेवाकेंद्र रोहित नगर , भोपाल की प्रभारी बी.के. डॉ. रीना  ने दी। उन्होंने बताया कि  कल्पतरु महाअभियान के आज से शुरू होकर आगामी 25 अगस्त तक चलेगा ।

उन्होंने  बताया कि कल्पतरु महाअभियान के " मूल्यों के साथ, करें विकास " के विचार पर आधारित  है। हमारा लक्ष्य एक व्यक्ति, एक वृक्ष, एक विश्व के आधार पर शांति, प्रेम, सहनशीलता, नम्रता, करुणा, नामक दिव्य गुण अपने जीवन में शामिल कर  संपूर्ण विश्व का विकास करना है।

बी के डा. रीना  ने  इस अवसर पर कार्यकर्म में आए सभी भाई बहनों को एक एक पौधे का वितरण किया। उन्होंने सबके साथ पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर आयोजन में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय