Sunday, October 25th, 2026

पौधा तुंहर द्वार: अभियान वन विभाग द्वारा घर तक पहुंचाकर दिए जा रहे है नि:शुल्क पौधे

रायपुर
वन विभाग द्वारा पौधा तुंहर द्वार कार्यक्रम के माध्यम से रायपुर जिले में घर तक पहुंचाकर नि:शुल्क पौधे नागरिकों को प्रदाय किए जा रहें है। इसके लिए फोन नं- 75870-11614 पर व्हाटस ऐप के माध्यम से पौधो की मांग की जा सकती है। अभी तक करीब 9 हजार पौधो का वितरण किया जा चुका है। अभियान के तहत 31 जुलाई तक पौधों की मांग की जा सकती है। योजना का उदे्रश्य रायपुर जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को प्रदूषणमुक्त और हरा-भरा बनाना है।

जिला वनमंडलाधिकार रायपुर विश्वेष कुमार ने बताया कि रायपुर नगर निगम में पौधा तुंहर द्वार' के माध्यम से नागरिकों को पौधे प्रदाय करने के लिए दो विशेष वाहन लगाए गए हैं। इसी तरह बिरगांव नगर निगम शहरी क्षेत्र में 1 वाहन और नया रायपुर में 1 विशेष वाहन की व्यवस्था की गई हंै। इसके अलावा जिले की गांवों में भी नागरिकों तक पहुंच कर पौधों का वितरण किया जा रहा है।

अभियान के तहत जहां फलदार वृक्ष जैसे आम, कटहल, जामुन, मुनगा, करौदा, सीता फल, आंवला, बादाम, इमारती एवं छायादार वृक्ष जैसे पीपल, नीम, बरगद, करंज, खम्हार, बैहरा और फूलदार वृक्ष जैसे गुलमोहर, कचनार आदि के पौधे नागरिकों को नि:शुल्क प्रदाय किए जा रहें ।

 

#Plant Tunhar Dwar

Source : Agency

पाठको की राय