Wednesday, October 21st, 2026

अयोध्या राम मंदिर जाने का प्लान है? इस दिन बंद रहेंगे दर्शन, जानिए वजह

अयोध्या 
राम मंदिर में होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारी तेज हो चुकी है,,, ध्वजारोहण समारोह के दिन आम श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन नहीं मिल पाएंगे। आपको बता दें कि 25 नवंबर को भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होगा…इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं,,,इसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत आठ से दस हजार मेहमान शामिल होंगे,,, ऐसे में सुरक्षा कारणों से मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी,,,,राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बैठक से पहले तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि समारोह के दिन बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद रहेंगे,,,विवाह पंचमी का भी दिन है,,,ऐसे में राम मंदिर में अचानक भीड़ बढ़ सकती है,,,इसलिए हमने निर्णय लिया है कि सुबह सात बजे से ही मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका जाएगा।

दरअसल मेहमानों के ठहरने के लिए तीन हजार से अधिक कमरे आरक्षित किए गए हैं,,,वहीं अतिथियों को आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,,,मेहमानों को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव की ओर से मैसेज भेजा जा रहा है। उन्हें कार्यक्रम के समय रूपरेखा की जानकारी दी जा रही है।

 

#Before your visit to Ayodhya

Source : Agency

पाठको की राय